विश्व पर्यावरण दिवस पर KTU में पौधारोपण
रायपुर, 5 जून 2026। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए विश्वविद्यालय परिसर सहित गोद लिए गांवों में भी पौधारोपण जन जागरूकता अभियान मीडिया विद्यार्थियों द्वारा किया जाये। इस अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में श्रीमती लिली सिन्हा दयाल, सुनील कुमार शर्मा कुलसचिव, पंकज नयन पाण्डेय विभागाध्यक्ष पत्रकारिता सहित उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पौधारोपण किया।
ज्ञातव्य है कि इन दिनों केटीयू में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 में एमिशन हेतु की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है जिसके अंतर्गत स्नातक एवं स्नात्कोत्तर स्तर पर संचालित अनेक डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

