माँ नर्मदा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य जनमानस तक पहुंचाना हो लक्ष्य
खंडवा/हरदा। पर्यावरण संरक्षण कितना आवश्यक है, हम इस बात को भली-भांति जानते भी हैं और समझते भी हैं। और हम सब अनेक प्रकार से उसके संरक्षण को लेकर काम करते हैं। इसी पवित्र उद्देश्य को लेकर रुपई ग्रुप मध्यप्रदेश व अमृतवन संरक्षण फाउंडेशन द्वारा चयनित बुद्धिजीवी वर्ग के नागरिकों द्वारा माँ नर्मदा संरक्षण संभावना यात्रा 2 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 22 जनवरी 2025 तक यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा माँ नर्मदाजी के तट पर बसे हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरेंगी, तय स्थान पर संगोष्ठियों के माध्यम से उन क्षेत्र के किसान वर्ग, प्रशासनिक वर्ग,के लोगों से संवाद होगा। इस यात्रा के सदस्य व रुपई ग्रुप के सदस्य राजा मलगाया ने बताया कि यह यात्रा माँ नर्मदा के संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के साथ ही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के विचारों को ध्यान में रखकर भविष्य में किस प्रकार से हम पर्यावरण के संरक्षण को किया जा सकता है। रुपई ग्रुप के संरक्षक और इस यात्रा की रचना करने वाले पर्यावरणविद और वरिष्ठ समाजसेवी हरदा के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष दादाजी श्री गौरीशंकर मुकाती जी के मार्गदर्शन में पर्यावरण को लेकर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में मां नर्मदा जी के संरक्षण को लेकर नर्मदा तटीय क्षेत्र में क्या संभावना की जा सकती है, इसको लेकर एक चिंतनशील यात्रा है। जिसके लिए गुजरात और मध्यप्रदेश के जिलों में जहां-जहां नर्मदा मैया का जल प्रवाहित हो रहा है, उन क्षेत्रों के किसानों से और युवाओं से संवाद होगा और यात्रा के पूर्ण होने के बाद में एक अच्छी योजना बनाकर मां नर्मदा जी के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया जाएगा। इस यात्रा में 20 सदस्य होंगे जो सभी बुद्धिजीवी वर्ग से आते हैं, वह समाज के चिंतनशील व्यक्ति हैं। इस यात्रा का संचालन रुपए ग्रुप मध्य प्रदेश हेड ऑफिस हरदा द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा को लेकर हर जिलों में टोली बनाई जा रही है जो इस यात्रा के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।।
माँ नर्मदा के संरक्षण को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग निकालेगा यात्रा
November 21, 2024
Tags