उदय सामाजिक विकास संस्था धरमपुरी यूनिट के तत्वावधान में ग्राम रामपुरा में महिला न्याय चौपाल समूह की महिलाओं द्वारा सीखना सिखाना बैठक का आयोजन किया गया।
खंडवा (म.प्र)। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से की गई। सभी का आपसी परिचय तथा अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। न्याय चौपाल समूह द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा से न्याय तक पहुंचने में किस तरह समूह काम कर रहा है समूह की सदस्य ममता दीदी, साजिया दीदी द्वारा 5 केसों को साझा कर समूह के कार्य करने की प्रक्रिया को समझाकर उन पर चर्चा की गई। पैरालिगल वॉलेंटियर नारायण फरकले द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को अपने बच्चों पर का भी ध्यान कैसे रखना चाहिये समझाया गया। मोबाइल से किस तरह अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है,उनसे सावधान कैसे रहना चाहिये साथ ही जिला विधिक सहायता केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत तबस्सुम ख़ान द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलवाई गई।
कार्यक्रम में कुल 45 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा सांवले द्वारा ओर आभार तबस्सुम ख़ान द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता केंद्र से वॉलेंटियर नारायण फरकले,रामपुरा ग्राम की सरपंच आशा बाई,जनपद अध्यक्ष उमा भूरियाले, ग्राम की तीनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्राइमरी स्कूल प्राचार्य दशोरे जी,टीचर ममता कनाडे,कार्यकर्ता काशीराम मसानी, साजिया शेख, वर्षा सांवले, तबस्सुम ख़ान व ग्राम रामपुरा, धरमपुरी,पहटिया की न्याय चौपाल समूह की महिलाएं व गांव के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।