लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षों की लिस्ट यहां देखें-
आंध्र प्रदेश- पी पुरंदेश्वरी
झारखंड- बाबूलाल मरांडी
पंजाब- सुनील जाखड़
तेलंगाना- जी किशन रेड्डी
पूर्व केंद्र मंत्री पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड की कमान मिली है।
सुनील जाखड़ जो कि पूर्व सांसद हैं वह कांग्रेस से बीजेपी में आए थे। उनको पार्टी ने पंजाब की कमान सौंपी है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और सांसद जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।