उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा रामपुरा में मनाया गया मानव अधिकार दिवस
December 10, 2024
खण्डवा: गांवों में कम जानकारी तथा शिक्षा का अभाव होने के कारण कही न कही लोग शोषण का शिकार होते है। इसी उद्देश्य को लेकर उदय सामाजिक विकास संस्था धरमपुरी यूनिट द्वारा ग्राम पंचायत रामपुरा में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओ के अधिकार,संविधान के मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकारो और सभी धर्म की प्रति न्याय बंधुता, समता और समानता को बताते हुए हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के साथ इस कार्यक्रम को पूर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में सदस्यों से आपसी सवाल जवाब भी किए गए जिन्होंने बताया कि संविधान हमारे लिए क्या है। संविधान से वह क्या समझते हैं। सरपंच आशा दीदी ने सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। महिला हिंसा व बाल विवाह रोकने के लिए सभी को जागरूक होना कितना जरूरी है बताया गया।
कार्यक्रम ग्राम पंचायत, स्कूल, व आंगनवाड़ी में आयोजित किया गया जिसमें बालक, बालिकाओ, यूवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं सहित कुल 150 लोगों ने भाग लिया व मानव अधिकारों को समझा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यकर्ता प्रवीण सांवले, काशीराम व तबस्सुम ख़ान द्वारा किया गया। उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा मानव अधिकार दिवस पर यह जागरुकता कार्यक्रम आवलिया यूनिट, छैगांव व सिरपुर यूनिट, खालवा द्वारा भी आयोजित किया गया।