भोपाल से जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुँचने पर वंदे भारत ट्रेन के चालक दल का भव्य स्वागत
भोपाल से जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुँचने पर वंदे भारत ट्रेन और इसके चालक दल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई, नन्दिनी मरावी, अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रानी कमलापति-जबलपुर सहित मध्यप्रदेश में दो तथा देश मे पाँच नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Monsoon in MP: पूरे प्रदेश में छाया मानसून, झमाझम वर्षा के आसार