27 बाद भारत में होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन
इस बार मिस वर्ल्ड (Miss World 2023) का आयोजन भारत में आयोजित किया जा रहा है। महीने भर चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में एकत्रित होंगे। सबसे ख़ास बात यह की इन 28 दिन में अलग-अलग जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा। भारत में इसके पहले साल 1996 में इस ब्यूटी पेजेंट कराया गया था। मिस वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस संबंध में घोषणा की है।
28 दिन में अलग-अलग जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा
भारत को बहुप्रतीक्षित 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट के लिए मेजबान देश के रूप में चुना गया है. इससे भारत में 71वां मिस वर्ल्ड 2023 से कल्चर को बढ़ावा मिलेगा. इसकी गूंज विश्व तक होगी यह प्रतियोगियों को अपने समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने और समाज में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा.
WATCH: India will host the 71st edition of the Miss World beauty pageant after 27 years pic.twitter.com/Bl6117FBfu
— Reuters (@Reuters) June 8, 2023
साल 1951 में शुरू हुई थी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज साल 1951 में हुआ था। इस साल यह जुलाई में पहली बार आयोजित हुई थी। स्वीडन की किकी हकेन्सन पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। वहीं फिनलैंड की आर्मी कुसैला ने पहली बार मिस यूनिवर्स जीता था। यह ब्यूटी कांटेस्ट ब्यूटी विद ए पर्पज़’ थीम पर आयोजित की जाती है। जूलिया मॉर्ले मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष हैं। स्वीडन की किकी हकेन्सन पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। वहीं, इस ब्यूटी पेजेंट पाउला शुगार्ट मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट की अध्यक्ष हैं।
ऐश्वर्या और सुष्मिता ने इन सालों में जीता था खिताब
भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हैं। सुष्मिता ने 1994 में खिताब जीता था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज़ संधू ने जीता हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय ने साल1994 में मिस वर्ल्ड बनीं थी। इसके बाद साल 1997 में डायना हेडन ने MISS World का खिताब जीता था।
जूलिया मॉर्ले ने दी जानकारी
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही हूं कि "71वां मिस वर्ल्ड 2023 'अतुल्य भारत' में अपनी एक महीने की यात्रा में 130 राष्ट्रीय चैंपियन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, क्योंकि हम 71वां और अब तक का सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल पेश कर रहे हैं। इंडिया से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहल जब में यहां आई थी तभी भारत में मेरे दिल में बस गया था। वहीं साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रही कैरोलीना बिएलावस्का (Karolina Bielawska) ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'भारत खुली बाहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।"
मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी हाई-ऑक्टेन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उहका कहना है कि, "मैं दुनिया भर में अपनी सभी बहनों से मिलने के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, उन्हें यह दिखाने के लिए कि भारत वास्तव में क्या है, भारत क्या है, भारत में विविधता क्या है मैं वास्तव में उत्साहित हूं और इस यात्रा के लिए उत्सुक हूं।" मुझे उम्मीद है कि यहां भारत में आप लोगों का समय अच्छा गुजरेगा।'
#WATCH | Miss India World 2022 Sini Shetty speaks on Miss World 2023 to be held in India. (08.06) pic.twitter.com/omkELF02Tx
— ANI (@ANI) June 9, 2023
भारत-नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत : नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड'
अब उत्तराखंड पर चीन की नजर! LAC पर बसा रहा सैन्य गांव, ये तस्वीरें हैं सबूत