सेंसर बोर्ड के आपत्ति के बाद '72 हूरें' का ट्रेलर YouTube रिलीज, 'केरल स्टोरी' की भांति आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
.jpg)
सेंसर बोर्ड के आपत्ति के बाद '72 हूरें' नाम से फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था, इसके बावजूद मेकर्स ने चुपके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि, इस विवाद के चलते थिएटर्स में '72 हूरें' का ट्रेलर नहीं दिखाया जाएगा।
यह कहानी बयां करती है कि कैसे आम आदमी का जिहाद के नाम पर ब्रेनवॉश किया जाता है। लोगों को लालच दिया जाता है कि उन्हें जन्नत में '72 हूरें' मिलेंगी। ट्रेलर (72 Hoorain Trailer) में आत्मघाती हमले से लेकर तमाम मारकाट दिखाई जाती है। हालांकि ट्रेलर पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रहा है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या ये फिल्म भी 'भीड़' तरह ब्लैंड एंड व्हाइट बनाई गई है।
दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' की भांति आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। जिस तरह लोगों के दिमाग को ब्रेनवॉश किया जाता है, वही सब फिल्म में है। जिहाद के नाम पर लोग आतंकवाद का रास्ता अपना लेते हैं। फिल्म का पूरा निचोड़ ही इस बात पर है कि किस तरह आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान भरोसा दिलाया जाता है कि मरने के बाद जन्नत में उनकी सेवा होगा। उनकी सेवा कोई और नहीं बल्कि 72 कुंवारी लड़कियां करेंगी।
Trailer देखे
विकीपीडिया के अनुसार 72 हूर मतलब कर्बला के 72 शहीद है बाक़ी सारी बाते गलत है और मुस्लिमो को बदनाम करने के लिए है , संत , सूफ़ी और फाक़िर , कामिल दरवेश यही बताते है कि 72 हूरे मतलब कर्बला के 72 शहीद । हूर या हूरी इस्लाम में ऐसी मान्यता है कि यदि खुदा की खिदमत में अपनी जिंदगी लगा दी जाये और उसी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी जाये तो जन्नत नसीब होती है। जन्नत वह स्थान है जहाँ मानव जीवन के रूप में होने वाले सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं। हदीस तिरमिज़ी खंड-2 पृ.(35-40) में दिए गए हूरों के सौंदर्य के वर्णन इस प्रकार है:
- हूर एक अत्यधिक सुंदर युवा स्त्री होती है जिसका शरीर पारदर्शी होता है। उसकी हड्डियों में बहने वाला द्रव्य इसी प्रकार दिखाई देता है जैसे रूबी और मोतियों के अंदर की रेखाएँ दिखती हैं। वह एक पारदर्शी सफेद गिलास में लाल शराब की भाँति दिखाई देता है।
- उसका रंग सफेद है, और साधारण स्त्रियों की तरह शारीरिक कमियों जैसे मासिक धर्म, रजोनिवृत्ति, मल व मूत्रा विसर्जन, गर्भधारण इत्यादि संबंधित विकारों से मुक्त होती है।
- प्रत्येक हूर किशोर वय की कन्या होती है। उसके स्तन गोल और बडे होते हैं जो झुके हुए नहीं हैं। हूरें भव्य परिसरों वाले महलों में रहतीं हैं।
- हूर यदि 'जन्नत' में अपने आवास से पृथ्वी की ओर देखे तो सारा मार्ग सुगंधित और प्रकाशित हो जाता है।
- हूर का मुख दर्पण से भी अधिाक चमकदार होता है, तथा उसके गाल में कोई भी अपना प्रतिबिंब देख सकता है। उसकी हड्डियों का द्रव्य ऑंखों से दिखाई देता है।
- प्रत्येक व्यक्ति जो 'जन्नत' में जाता है, उसको 72 हूरें दी जाएँगी। जब वह 'जन्नत' में प्रवेश करता है, मरते समय उसकी उम्र कुछ भी हो, वहाँ तीस वर्ष का युवक हो जाएगा और उसकी आयु आगे नहीं बढ़ेगी।
'जो लिखा वो पत्थर की लकीर नहीं', आदिपुरुष के डायलॉग बदलेंगे मनोज मुंतशिर, विवाद पर कही ये बात