Australia conquer #WTC23! 🇦🇺🏆
— ICC (@ICC) June 11, 2023
A superb bowling display on Day 5 gives them a resounding win in the Final 👏
Scorecard 📝: https://t.co/wJHUyVnX0r pic.twitter.com/mZxnBnwTmA
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित की, जिसके चलते भारत को मुश्किल लक्ष्य मिला। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधी हुई शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा (43) और शुभमन गिल (18) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। गिल को स्कॉड बोलैंड ने आठवें ओवर में कैमरन ग्रीन के हाथों लपकवाया। यह कैच विवादित रहा, जिसपर भारतीय फैंस ने काफी नाराजगी का इजहार किया। रोहित को 20वें ओवर में नाथन लियोन ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की पार्टनरशिप की। पुजारा को 21 वें ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने।
इस मुकाबले के लिए ट्रेविस हेड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया।
अगर ड्रॉ पर छूटा भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल... तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें समीकरण
ऑस्ट्रेलिया के स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लिखे आपत्तिजनक नारे