विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
खण्डवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं पर अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु अनेक गतिविधियाँ आयोजित की। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में संकल्प दिलाया। इसके बाद कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
वहीं, पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी बुरहानुद्दीन पिन खजूर वाला एवं गणेश भावसार द्वारा इंदौर रोड स्थित सेफी कॉलोनी गार्डन में सतपढ़नी के पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। उन्होंने आम जनता को मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस सहित अन्य मौकों पर भी पौधरोपण किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि, बुरहानुद्दीन पिन खजूर वाला अपने मित्रों के जन्मदिन सहित कई त्योहारों पर भी पौधरोपण करते हैं।
इसी क्रम में संजीवनी क्लीनिक गणेश तलाई में साईकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।