देश में जीएसटी राजस्व वसूली ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022 के सापेक्ष इस वर्ष राजस्व वसूली संग्रह ₹19,495 करोड़ अधिक है। अब तक देश में 1.87 लाख करोड़ जीएसटी राजस्व वसूली हो चुकी है। सर्वाधिक जीएसटी राजस्व देने वाला राज्य महाराष्ट्र है।
जीएसटी राजस्व वसूली में भारत का वित्त मंत्रालय नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वित्त मंत्रालय की प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2023 में अब तक की सर्वाधिक जीएसटी वसूली की सराहना की है। वित्त मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि अप्रैल 2023 के लिए GST राजस्व संग्रह अब तक का सबसे अधिक ₹1.87 लाख करोड़ है। अप्रैल 2023 में सकल जीएसटी संग्रह सर्वकालिक उच्च है, अप्रैल 2022 में ₹1,67,540 करोड़ के अगले उच्चतम संग्रह से ₹19,495 करोड़ जीएसटी राजस्व अधिक है।
वित्त मंत्रालय के ट्विट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर! कम कर दरों के बावजूद कर की वसूली में वृद्धि होना, उस सफलता को दर्शाता है कि कैसे जीएसटी ने समन्वय और अनुपालन में वृद्धि की है।”
गौरतलब हो कि जीएसटी ग्रोथ में महाराष्ट्र राज्य की ओर से सर्वाधिक जीएसटी राजस्व प्रदान किया गया है। वही सिक्किम में जीएसटी वसूली ग्रोथ 61 फ़ीसदी पहुंची है। जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।