मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास जनता का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए सुबह-शाम केवल झूठ और प्रोपेगैंडा फैलाना है।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 20, 2023
मेरे ट्विटर बायो से अच्छा अगर जनता की मन की बात पढ़ ली होती तो 15 महीनों में भ्रष्ट सरकार ना जाती।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, "ये दुनिया मेरे बाबुल का घर, वो दुनिया ससुराल, जा के बाबुल से नजरें मिलाऊं कैसे, घर जाऊं कैसे? लागा चुनरी में दाग…."
सिंधिया की कमी खलती है- लक्ष्मण सिंह
उधर, प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने ये कहकर गहमागहमी तेज कर दी कि उन्हें पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है। 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया इस समय केंद्रीय मंत्री हैं। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी और बाद में शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी थी।
सिंधिया में क्षमता है, वो अच्छे वक्ता हैं
राजगढ़ जिले के चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'मुझे सिंधिया की याद आती है क्योंकि उनकी उपस्थिति कांग्रेस के लिए फायदेमंद थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सिंधिया में क्षमता है और वो अच्छे वक्ता हैं।'
गौर करने वाली बात ये है कि लक्ष्मण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था, अगर पार्टी ने आदेश दिया तो वह गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
सिंधिया 2019 में अपने परिवार के पारंपरिक गढ़ गुना से चुनाव हार गए थे। पत्रकारों से बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि वो भगवा पार्टी से नाखुश हैं और जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम क्या होगा।