यशस्वी यादव ने रचा TATA IPL में सबसे तेज फिप्टी का नया रिकॉर्ड
ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया। यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंदों पर अपने 50 रन बनाए। यह TATAIPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। यशस्वी ने अपने अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
ज्ञातव्य है कि, पिछला रिकॉर्ड केएल राहुल के पास था, जिन्होंने 14 गेंदों में 50 रन बनाए। राहुल ने साल 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि पैट कमिंस (Pat Cummins) ने साल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर ही अपना पचासा पूरा किया था।
55 का दूल्हा और 25 की दुल्हन, राजस्थान में हुई शादी की हर कोई कर रहा तारीफ
घूसखोर GST अफसर को रंगे हाथ पकड़ने गई CBI के साथ ही हो गया खेल! 'उड़ गए' 25 लाख